ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

इन्दौर विमानतल मार्ग-श्री गणपति जन्मोत्सव आरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

इन्दौर । विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में शनिवार गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में केशर मिश्रित गौदुग्ध से 211 विद्वान भूदेवों द्वारा गणपति अथर्वशीर्ष के 2100 पाठ कर 11 हजार लड्डुओं से सहस्त्रार्चन किया गया।

विद्याधाम पर रिद्धि-सिद्धि, तुष्टि-पुष्टि, श्री-लाभ, आमोद-प्रमोद एवं सवारी मूषक सहित गणेशजी का पूरा परिवार विराजित है। दस दिवसीय गणेशोत्सव में यहां प्रतिदिन सुबह षोडशोपचार पूजन, अभिषेक के साथ गणपति अथर्वशीर्ष के 121 पाठ तथा लड्डु एवं मोदक से सहस्त्रार्चन आराधना होगी। इसकी शुरुआत शनिवार से हो गई।

आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, यदुनंदन माहेश्वरी एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर आचार्य पं. राजेश शर्मा द्वारा अपने सहयोगी विद्वानों के साथ गणेश मंदिर में केशर मिश्रित गौदुग्ध से अभिषेक किया गया। ग्यारह यजमानों की ओर से इस अवसर पर 11 हजार लड्डुओं का भोग भी सहस्त्रार्चन के माध्यम से लगाया गया। दोपहर में 12 बजे जन्मोत्सव आरती भी संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.