ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

खंडवा के विकास में कोई कमी नहीं रखी जायेगी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने किया स्विमिंग पूल का लोकार्पण

भोपाल। मध्यप्रदेश, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि खंडवा के समग्र विकास के लिये कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं योजनाओं पर सतत निगरानी रखे जाने के लिये भी कहा। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय रविवार को खंडवा में स्विमिंग पूल के लोकार्पण कार्यक्रम के समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा शहर में बायपास एवं रिंग रोड के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। इस पर प्राथमिकता के साथ राज्य सरकार से मंजूरी दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक जब देश स्वंतत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब भारत दुनिया का शक्तिशाली राष्ट्र होना चाहिए, इसके लिये काम प्रारंभ कर दिया गया है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार का स्वयं का आवास हो इसके लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे है।

खंडवा नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि शहर में जल संकट को दूर करने के लिये 137 करोड़ रूपये की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि स्विमिंग पूल का निर्माण 7 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कविन्द्र कियावत ने बताया कि स्विमिंग पूल का निर्माण जनभागीदारी से किया गया है।

गौरव दिवस समारोह को किया संबोधित

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने खंडवा के गौरव दिवस समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान पाश्रर्व गायक स्व. किशोर कुमार ने संगीत के क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ गायन से अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। उनकी जयंती को खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने युवाओं आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा को निखारे और खंडवा के नाम को देश दुनिया में गौरवन्वित करे। कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती अमृता यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस मौके पर लोक नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस मौके पर निकाली गई गौरव यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.