ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने कहा आगामी 15 अगस्त के दिन जिले में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।

सभी नगर परिषद जर्जर मकान को गिराने की कार्यवाही करें : कलेक्टर
महिला बाल विकास अधिकारी जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को चिन्हित करें
आगामी 15 अगस्त के दिन सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
Madhya Pardesh// मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी नगर परिषद को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी जर्जर भवन है, उनको गिराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जर्जर मकान को चिन्हित करने के साथ ही मकान को गिराने का काम भी धरातल पर दिखना चाहिए। नोटिस देने के पश्चात सीधे कार्यवाही प्रारंभ करें। महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने भी आंगनबाड़ी भवन हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं, उनको चिन्हित करें। आगामी 15 अगस्त के दिन जिले में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए महिला बाल विकास, अन्य सभी अधिकारी सराहनीय कार्य करने वालो महिलाओं को चिन्हित कर सूची भेजे। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान 15 अगस्त की तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई तथा जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए। 15 अगस्त के दिन मुख्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को लाने व वापस घर छोड़ने का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। बच्चों का विशेष तौर पर ख्याल रखें। नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए की कलाभाटा डेम के गेट खोलना और बंद करने के संबंध में सूचना पहले से प्रदान करें तथा प्रोटोकॉल का पालन करें। वन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थान जहां पर मगरमच्छ निकलकर आते हैं, उन स्थानों को चिन्हित करें तथा वहां पर तार फेंसिंग का कार्य करें। उस क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करें। जिला शिक्षा अधिकारी निजी स्कूलों पर की गई नोटिस की कार्यवाही के पश्चात आगामी दंडात्मक एवं नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.