ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने एमपी हाउसिंग बोर्ड की समीक्षा बैठक ली, कमिश्नर ने दी सभी योजनाओं की जानकारी

भोपाल। मध्यप्रदेश, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने आज एमपी हाउसिंग बोर्ड की समीक्षा बैठक ली। भोपाल स्थित मुख्यालय पर्यावास भवन में आयोजित बैठक में मंत्री ने विभाग की पूरी कार्यप्रणाली के साथ सभी योजनाओं की जानकारी ली। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर श्री चंद्रमौलि शुक्ला ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से मंत्री को विभाग और सभी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर ने मण्डल की अधोसंरचना, मण्डल की रिक्त/अविक्रित संपत्तियों की जानकारी, मण्डल की अतिक्रमण की गई संपत्तियों की जानकारी, मण्डल द्वारा अधिग्रहण की गई संपत्तियों की जानकारी, मण्डल द्वारा निर्मित आवासीय भवनो/व्यवसायिक सम्पत्तियों, लीज रेन्ट की जानकारी, वृत्त रीवा अंतर्गत वर्तमान में चल रहे मण्डल के विकास कार्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में हाउसिंग बोर्ड की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुश्री तृप्ति श्रीवास्तव, मुख्य संपदा अधिकारी डी.एस. तोमर, एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर शैलेंद्र वर्मा, सुमन सिंह व एन. डी. अहिरवार सहित मंडल के प्रमुख अधिकारीगण शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.