ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

एनडीए संसदीय दल की बैठक 7 जून को होगी, पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनेंगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद आज बुधवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए ने मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया है।

बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी को जीत के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए समर्थन जताया है। इसी के साथ सहयोगी दलों ने मोदी के समर्थन में पत्र भी सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए में शामिल अन्य सहयोगी दलों के अनेक नेता मौजूद थे।

बैठक में मौजूद दलों के नेताओं ने जहां जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी वहीं उन्होंने उनके नेतृत्व पर हामी भरते हुए समर्थन पत्र भी सौंप दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इस बैठक के बाद एनडीए नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस लिहाज से कहा जा रहा है कि, एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होना संभावित है।

इससे पहले 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी सांसद मोदी को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनेंगे। इसके बाद एनडीए सांसदों की बैठक में मोदी एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे। यह प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.