ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली में छात्रों ने पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम जैसे स्लोगन्स की पट्टियाँ लेकर लोगों को जागरूक किया

भोपाल। इंदौर मध्यप्रदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली में छात्रों ने नो प्लास्टिक और सेव अर्थ जैसे स्लोगन्स के माध्यम से पौधारोपण के लिए संदेश दिए और पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम जैसे स्लोगन्स की पट्टियाँ लेकर लोगों को जागरूक किया। प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और इसके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया। साथ ही, रैली के माध्यम से लोगों और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया।

इंदौर के इंडेक्स फिजियोथैरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेस, मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्लास्टिक के बढ़ते नुकसान के साथ पौधारोपण के बारे जागरूक किया।
इस अवसर पर प्राचार्या रेशमा खुराना ने कहा कि मानव व पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। इसलिए हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। साथ ही, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराजसिंह भदौरिया, कुलपति डॉ. संजीव नारंग और एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों की सराहना की। शिक्षकों और छात्रों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

C@khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.