ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

घर में घुसकर 15 वर्षीय बालिका का बुरी नियत से हाथ पकडने वाले आरोपी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास।
नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच,  सुशांत हुद्दार, सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, (पॉक्सों एक्ट), जिला नीमच द्वारा 15 वर्षीय नाबालिक पीडिता के घर में घुसकर बुरी नियत से हाथ पकडने वाले आरोपी मुकेश पिता शंकरलाल जोशी, उम्र-40 वर्ष, निवासी-362, वार्ड नंबर-11, ग्राम पालसोडा, थाना जीरन, जिला नीमच को धारा 354 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रू अर्थदण्ड, धारा 452 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रू अर्थदण्ड, धारा 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रू अर्थदण्ड, धारा 3(1)(डब्ल्यू)(आई) अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति अत्याचार (निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रू अर्थदण्ड एवं धारा 3(2)(वीए) अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति अत्याचार (निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
आरोपी हर शनिवार बाल्टी लेकर मांगने (शनि महाराज) आता हैं, पिड़ता के घर के अंदर घुंस कर हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा था
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक श्री जगदीश चौहान द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23.08.2021 की शाम के लगभग 5 बजे पुलिस थाना नीमच केंट क्षेत्र में रहने वाली पीडिता के घर की हैं। 15 वर्षीय पीडिता जो कि अनुसुचित जाति की सदस्य हैं उसके द्वारा थाना नीमच केंट में उपस्थित होकर आरोपी के विरूद्ध आवेदन-पत्र दिया गया कि घटना दिनांक को उसके माता-पिता घर में नही थे तथा वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी मुकेश जो कि हर शनिवार बाल्टी लेकर मांगने (शनि महाराज) आता हैं, उसने पीडिता के घर का दरवाजा खटखटया और एक गिलास पानी मांगा। पीडिता पानी लेने के लिए घर के अंदर गई तब आरोपी भी पीछे-पीछे घर के अंदर घुंस गया, तब पीडिता ने आरोपी से पूछा क्या हुआ तो आरोपी ने कहा की मोबाईल चार्जिंग पर लगाना हैं, ऐसा बोलते हुए आरोपी ने पीडिता का बुरी नियत से हाथ पकड लिया, जिस कारण पीड़िता डरकर हाथ छुडाकर घर से बाहर निकल गई और चिल्लाई जिससे आस-पास के लोग आ गये, जिस कारण आरोपी वहा से भाग गया। पीडिता के आवेदन पर से आरोपी के विरूद्ध थाना नीमच केंट में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर एवं पीडिता की उम्र व जाति के संबंध में आवश्यक साक्ष्य एकत्रिक करते हुए आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट), नीमच में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन द्वारा विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच के समक्ष विचारण के दौरान पीड़िता सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीगण के बयान कराकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं जुर्माने की संपूर्ण राशि 5000रू पीडिता को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी पारित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.