उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला खरगोन के नगर परिषद करही पाडल्या में श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की जयंती पर उनके आदर्श जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला खरगोन के नगर परिषद करही पाडल्या में श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके आदर्श जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान खरगोन-बड़वानी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राठौड़, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव व अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल बारचे सहित भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ता बन्धु व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।