ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई, 15 से ज्यादा लोग घायल

छत्तीसगढ़ । दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई. बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे. बस खाई में गिरने से अब तक 12 लोगों की जान चली गई. इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरतं मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया. देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग की इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। श्री मोदी ने एक्स पर बताया की छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया हैए उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.