ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के लेखपाल को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार

भोपाल । लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के लेखपाल को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोप लगा है कि एक निर्माण कार्य का फाइनल पेमेंट करने के बदले में 10% रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त एसपी भोपाल के समक्ष शिकायतकर्ता एवं ठेकेदार सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में नगर पालिका बैरसिया की दुकानों के निर्माण का ठेका लिया था। नियर अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फाइनल पेमेंट प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की। नगर पालिका के अकाउंटेंट श्री सचिन कटारे ने पेमेंट वाली फाइल को रोक दिया। उसे आगे बढ़ाने के बदले में भुगतान की रकम का 10% रिश्वत की मांग की। लोकायुक्त एसपी द्वारा ठेकेदार सुनील कुमार की शिकायत का सत्यापन करवाया गया और ऑडियो एविडेंस कलेक्ट करवाए। जब इस बात की पुष्टि हो गई की रिश्वत की मांग की जा रही है, तब ट्रैप दल का गठन किया गया।
डीएसपी अनिल बाजपाई, इंस्पेक्टर मयूरी गौर, इंस्पेक्टर नीलम पटवा, रामदास कुर्मी, राजेंद्र पावन मुकेश परमार, और हेमेंद्र पाल को ट्रैप दल में शामिल किया गया। शिकायत करने वाले ठेकेदार सुनील कुमार को केमिकल युक्त नोट दिए गए। दिनांक 9 अप्रैल 2024 को जैसे ही रिश्वत की रकम का आदान-प्रदान हुआ, मौके पर सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नगर पालिका बैरसिया के लेखपाल श्री सचिन कटारे को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.