ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

जागरूक कलेक्टर श्री यादव के निर्देश, मंदसौर बैंक प्रबंधक ने प्रभारी पर्यवेक्षक चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश से सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंदसौर द्वारा प्रभारी पर्यवेक्षक दशरथ चौधरी शाखा नारायणगढ़ व मल्हारगढ़ एवं संस्था प्रबंधक संस्था नारायणगढ़ एवं झार्डो को उपार्जन कार्य में लापरवाही बरतनी के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मुल्य पर गेहूँ, उपार्जन हेतु म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल निर्देश से के प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्या. नारायणगढ़ एवं झार्डा के दोनों उपार्जन केन्द्रों में खरीदी कार्य प्रारंभ करना था, लेकिन खरीदी कार्य प्रारंभ नहीं होने एवं उपार्जन केन्द्र पर पर्याप्त व्यवस्थाएँ न होने, कार्य में लापरवाही एवं पैक्स कम्प्यूटराईजेशन अन्तर्गत समय सीमा में ईआरपी लॉगीन पर संस्था नारायणगढ़ की प्रविष्ठि 31 जुलाई 23 तक ही होने एवं संस्था झार्डा की प्रविष्ठि 5 जुलाई 23 तक ही होने के कारण वरिष्ठालय एवं बैंक मुख्यालय के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना करने के कारण श्री दशरथ चौधरी प्रभारी पर्यवेक्षक शाखा नारायणगढ़ व मल्हारगढ़ एवं संस्था प्रबंधक संस्था नारायणगढ़ एवं झार्डो को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

निलम्बन काल में श्री चौधरी का मुख्यालय बैंक शाखा नारायणगढ़ रहेगा। श्री चौधरी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। साथ ही श्री चौधरी बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.