मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर, आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते मंदसौर पुलिस द्वारा जिले के वारंटियों(स्थायी एवं गिरफ्तारी) के विरूद्ध कार्यवाही, जिले के 05 थानों के द्वारा कुल 11 स्थायी वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया।
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को वारंटियों (स्थायी एवं गिरफ्तारी) के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुभाग गौतम सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग सुश्री हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 03.04.24 को कार्यवाही करते जिले के वारंटियों (स्थायी एवं गिरफ्तारी) के विरूद्ध कार्यवाही करते जिले के 05 थानों के द्वारा 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।
मंदसौर पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.24 को वारंटियों(स्थायी एवं गिरफ्तारी) के विरूद्ध की गई कार्यवाही निम्नानुसार है:-
1- मंदसौर पुलिस द्वारा थाना अफजलपुर के अपराध क्रमांक 26/20 धारा 323,294,506 भादवि में स्थावयी वारंटी रामलाल पिता बालाराम बलाई उम्र 35 साल नि0 बोलिया थाना अफजलपुर जिला मंदसौर को थाना अफजलपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
2- मंदसौर पुलिस के थाना सीतामउ चौकी साताखेडी द्वारा 138 एनआई एक्टि के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी रामनारायण पिता गणेशराम लुहार नि0 दलावदा तह0 एवं थाना सीतामउ को गिरफ्तार किया गया।
3- मंदसौर पुलिस के थाना सुवासरा द्वारा थाने के अपराध में स्थाायी वारंटी बबलू पिता रतन सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी बदनजी का खेडा को गिरफ्तार किया गया।
4- मंदसौर पुलिस थाना नाहरगढ के द्वारा अपराध क्रमांक 417/22 धारा 294,323,506,34 भादवि में 04 स्थायी वारंटी इंदरसिंह पिता जीवनलाल बंजाराउम्र 50 वर्ष नि0 सांड बावडी मनासा जिला नीमच, शिवलाल पिता रूघनाथ बंजारा उम्र 60 वर्ष नि0 सांड बावडी मनासा जिला नीमच , कैलाश पिता धीरूलाल बंजारा उम्र 35 वर्ष नि0 सांड बावडी मनासा जिला नीमच एवं लीलाबाई पति इंदरसिंह बंजारा उम्र 48 वर्ष नि0 सांड बावडी मनासा जिला नीमच को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
5- मंदसौर पुलिस, थाना गरोठ द्वारा अपराध क्रमांक 421/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंटी दिनेश पिता रामपाल मीना उम्र 30 वर्ष निवासी नारिया बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया।
6- मंदसौर पुलिस थाना अफजलपुर द्वारा थाना अफजलपुर के 138 एन आई एक्ट के स्थाई वारंटी जीवनसिंह पिता माधु सिंह आंजना उम्र 35 वर्ष निवासी खजुरी आंजना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
7- मंदसौर पुलिस, थाना सीतामऊ द्वारा भरण पोषण के 02 वारंटी गफ्फार पिता जब्बार खा पठान निवासी ग्राम नाताराम थाना सीतामऊ एवम घनश्याम पिता रुघनाथ गूंदी उम्र 25 वर्ष निवासी पित्याखेड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
इस प्रकार मंदसौर पुलिस के 05 थानों के द्वारा कुल 11 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।