ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

जबलपुर- 8 साल की बच्ची का शव तालाब में मिला, ग्रामीणों का संदेह है कि शराब दुकान के कारण ही बच्ची की मौत हुई है,

भोपाल। मध्यप्रदेश, जबलपुर में एक 8 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद भीड़ ने शराब दुकान में आग लगा दी। बच्ची का शव ठेके के करीब ही तालाब में उतराता मिला। लोगों को शक है कि किसी ने शराब के नशे में बच्ची के साथ रेप किया, फिर उसे मार डाला।

घटना मंगलवार देर रात पनागर थाना इलाके के जलगांव की है।

8 साल की मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ ने शराब की दुकान में आग लगा दी । बच्ची का शव पास के ही एक तालाब में पाया गया। जनता को यह शक है कि किसी शराबी के द्वारा रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई है। पनागर थाना अंतर्गत जलगांव क्षेत्र हुई इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। घटना के संबंध में बताया जाता है की बच्ची देर शाम टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली थी। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने व क्षेत्र वासियों ने मिलकर आसपास के सभी क्षेत्रों में उसकी तलाश की परंतु वह नहीं मिली । वहीं देर रात बच्ची का शव तालाब में उतरता हुआ मिला । शव को देखकर भीड़ उत्तेजित हो गई एवं पास के शराब ठेके पर पहुंच गई। वहां मौजूद ठेके के कर्मचारी भीड़ का गुस्सा देखकर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है की बच्ची के शव के आसपास शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी एवं बच्ची के निचले शरीर पर कपड़े नहीं थे। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट होगा फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह के अनुसार मंगलवार शाम को गांव में रहने वाली 8 साल की बच्ची का शव तालाब में मिला था। ग्रामीणों का संदेह है कि शराब दुकान के कारण ही बच्ची की मौत हुई है, क्योंकि शराब के नशे में लोग हंगामा करते हुए यहां-वहां घूम रहे हैं, और संभवत किसी ने बच्ची को साथ घटना को अंजाम दिया है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी मामले में जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.