विद्यार्थियों को हर हाल में 31 मार्च से पूर्व छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें-रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल
भोपाल। मध्यप्रदेश, जिला रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी तथा सभी कालेजों के प्राचार्य छात्रवृत्ति के सभी आवेदन दो दिवस में सत्यापित कराएं। विद्यार्थियों को हर हाल में 31 मार्च से पूर्व छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देशित किया कि जिला शिक्षा अधिकारी सभी प्राचार्यों तथा बीईओ की बैठक लेकर शेष चार हजार छात्रवृत्ति के आवेदनों का सत्यापन कराएं। विभिन्न कालेजों में 514 आवेदन पत्र लंबित हैं। इनका दो दिवस में निराकरण कराकर 31 मार्च के पूर्व भुगतान कराएं।