ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

भोपाल पुलिस ने होली के दूसरे दिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास से होली का त्यौहार मनाया

भोपाल। होली के दिन पूरी मुस्तैदी से सड़को पर उतरकर शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने वाली भोपाल पुलिस ने होली के दूसरे दिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास से होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान पुलिस कमिशनर ने सभी को बधाई दी वही पुलिसकर्मी संगीत की धून पर जमकर नाचते गाते नजर आए।

भोपाल पुलिस द्वारा नवाचार करते हुए इस बार पुलिस जवानों की गृहणियों के लिए भी अलग से पुलिस लाइन के गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 700 के लगभग गृहणीया शामिल हुई। जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह इस साल भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा होली का त्यौहार होली के दूसरे दिन नेहरु नगर, पुलिस लाईन में बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।

इसमें लगभग 1 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शातिल हुए। होली मिलन समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जिसके मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया साथियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी, साथ ही पुलिस परिवार एवं शहरवासियों को भी होली की बधाई दी और गन से गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प बरसाकर खुशियां जाहिर की।

होली मिलन समारोह में मौजूद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त सुंदर सिंह कनेश, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित, सहायक पुलिस आयुक्त अजय वाजपेयी, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन तथा होली व फिल्मी गानों के बीच वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया वहीं पुलिस जवानों की पत्नियो सहित परिवार की महिलाओ ने भी डीजे की धुन पर मस्ती करते हुए गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। @c

Leave A Reply

Your email address will not be published.