ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने (ईडी) की हिरासत में होने के बाद भी निर्देश दिया कि गर्मी के महीनों से पहले जल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर तैनात किए जाएं

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले के आरोप में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। हिरासत में होने के बाद भी जल बोर्ड के लिए केजरीवाल ने पहला आदेश जारी किया,जिस पर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार स्वास्थ्य मंत्रायल के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए। इस पर विवाद ज्यादा बढ़े इसके पहले ही ईडी ने जांच का भरोसा दिलाकर मामले को शांत करने की कोशिश की है।

बता दें कि इससे पहले जल मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि केजरीवाल ने शनिवार को ईडी की हिरासत से उन्हें पानी और सीवरेज से संबंधित सार्वजनिक मुद्दों को हल करने के लिए अपने निर्देशों के साथ एक दस्तावेज भेजा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गर्मी के महीनों से पहले जल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें इस संबंध में मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी करने का भी निर्देश दिया। आतिशी के इस दावे के बाद भाजपा ने आपत्ति जाहिर की थी और कहा था कि यह पता लगाया जाए कि केजरीवाल की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री कार्यालय का इस्तेमाल कौन कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने इस बात की जांच करने जा रही है कि मुख्यमंत्री के ये निर्देश पीएमएलए की विशेष अदालत के उस आदेश के अनुरूप है जो ईडी और केजरीवाल को उनकी हिरासत अवधि के दौरान जारी किया गया। अदालत ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजते हुए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम छह से सात बजे के बीच आधे घंटे के लिए मिलने की अनुमति दी थी। इस अवधि का शेष आधे घंटे का समय केजरीवाल के वकीलों को उनसे मिलने के लिए दिया गया है। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। @c

Leave A Reply

Your email address will not be published.