ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

नीमच में चोरी करने के लिए किराने की दुकान में घुसने वाले आरोपी को 6 माह का कारावास

नीमच। Madhya Pradesh / सुश्री सरोज डेहरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच के द्वारा चोरी करने के नियत से किराने की दुकान घुसने वाले आरोपी शंतिलाल पिता मडीया भील, उम्र-25 वर्ष, निवासी-पुरानी नगर पालिका, जिला नीमच को धारा 457 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06 माह के कारावास व 250रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया ।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं राजेन्द्र नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी जितेन्द्र चेतनानी ने थाना नीमच केंट में उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराई की उसकी राधकृष्ण कालेज रोड़, टीचर कॉलोनी में राज प्रोविजन स्टोर नाम से किराने की दुकान हैं। 16.02.2018 को वह रात्रि को दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था, जब अगले दिन सुबह के 9 बजे वह व उसका भाई भावेश आये और उन्होनें देखा की दुकान का एक तरफ का शटर उचका हुआ हैं। दोनों ने शटर खोल कर देखा तो अंदर एक व्यक्ति बैठा हुआ था, जिसने अपना नाम शांतिलाल बताया। आरोपी ने बताया की वह अपने साथियों के साथ चोरी करने आया था, और उसने दुकान में से सिल्लक, सिगरेट के पैकेट व अन्य सामान अपने साथियों को बाहर दे दिये और इसी दौरान सवेरा हो जाने से वह दुकान से बाहर नहीं निकल पाया और उसके साथी लोग मौके से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध थाना नीमच केंट में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। अन्य आरोपी शुभम धर्मा के फरार रहने से आरोपी शांतिलाल के विरूद्ध विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.