ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मंडी जाने का कहकर घर से गया युवक, बैरसिया थाना इलाके में स्थित एक खेत से पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद

भोपाल। राजधानी के नजदीक बैरसिया थाना इलाके में स्थित एक खेत से पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की है। मृतक के सिर पर चोंटे के तीन घाव हैं, साथ ही उसके गले पर भी हथियार से रेते जाने के निशान मिले है। मृतक युवक शनिवार शाम को परिवार वालो से मंडी जाने का कहकर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगली सुबह यानि रविवार को उसकी लाश खेम में पड़ी नजर आई। फिलहाल पुलिस ने पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दामखेड़ा बैरसिया का रहने वाला 26 वर्षीय विशाल कुशवाह (26) पुत्र रमेश कुशवाह मंडी में सब्जी बेचने के साथ ही लोडिंग ऑटो भी चलाता था। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। बताया गया है कि शनिवार शाम के समय विशाल परिवार वालो से मंडी जाने का कहकर ऑटो लेकर चला गया था। रास्ते में उसे एक दोस्त मिला जिसे बातचीत करते हुए उसने बताया कि कोई काम याद आने से उसे वापस घर जाना होगा। इसके बाद वह ऑटो को घर पास ही खड़ा कर चला गया फिर वापस नहीं लौटा। उसके वापस न आने पर परिवार वाले काफी रात तक उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब सात बजे गॉव के अन्य लोगो ने उसकी लाश गोलू साहू के खेत में पड़ी देख इसकी सूचना पुलिस और परिवार वालो को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार शुरुआती जॉच में सामने आया है की मृतक के सिर पर ताकत से कई वार किये जाने के साथ ही उसके गले को भी बुरी तरह से रेतकर उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच करते हुए पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि उसकी किसी से रजिंश तो नहीं चल रही थी, और अतिंम समय वह किसके साथ था। फिलहाल पुलिस पीएम रिर्पोट का इतेजार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.