ब्रेकिंग
एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित 55 करोड़ 24 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की और नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित निर्मित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों पर 55 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सेतु में 306.66 लाख की लागत से कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के चैड़ार नाला पर निर्मित पुल, 240.29 लाख की लागत से कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के लटगुड़ा नाला पर निर्मित पुल, 1083.79 लाख की लागत से जैतहरी-सिवनी-सेमरवार मार्ग के हसियां नाला पर निर्मित पुल, 898.33 लाख की लागत से राजेन्द्रग्राम-जैतहरी-कोतमा मार्ग में सोन नदी (महुदा घाट) पर निर्मित पुल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक) अंतर्गत 2115 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 376.26 लाख की लागत से बनाए गए 10 कक्षों के शा.उ.मा.वि. बेलडोंगरी तथा 403.68 लाख की लागत से बनाए गए आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास जैतहरी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए और भण्डारा प्रसाद रसोई में अपनी सेवा भी दी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, अध्यक्ष मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण  रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग गोपाल चन्द्र डाड, एडीजीपी डीसी सागर, डीआईजी सुश्री सविता सोहने, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, समाजसेवी रामदासपूरी सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.