ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

बीमा कंपनी फसल बीमा की राशि का भुगतान समय पर करें- कलेक्टर

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला, बैंक से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण नहीं करने पर होगी कार्यवाही, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार की शाम जिला पंचायत सभागृह में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने सभी बैंकों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के प्रकरण की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यम क्रांति योजना के पेंडिंग प्रकरणों का निराकरण जल्दी करने के निर्देश दिए। सभी बैंकों के मैनेजर पेंडिंग आवेदनों की सूची बनाकर उपलब्ध कराए। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के लंबित प्रकरण का निराकरण जल्द करें। बैंक से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें, निराकरण नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी। फसल बीमा कंपनी किसानों का फसल बीमा की राशि का भुगतान समय पर करें।
बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, एलडीएम, संबंधित सभी जिलाधिकारी एवं सभी बैंकों के बैंक मैनेजर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.