ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने गुरूवार को पर्यावास स्थित कार्यालय में मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निगम के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी से परिचय लिया। निगम द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि निगम महिलाओं के सशक्तिकरण एवं चहुँमुखी विकास के लिये भरसक प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की स्थापना 1988 में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के चहुँमुखी विकाaस के उद्देश्य को लेकर की गई। महिला के कल्याण के लिये निगम द्वारा योजनाओं का संचालन कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। निगम को उत्तम कार्य के लिये यूएन अवार्ड, सीताराम राव लाइवलीहुड अवार्ड,स्कॉच अवार्ड जैसे अवार्डों से सम्मानित किया गया है। बैठक में निगम की प्रबंध संचालक श्रीमती निधि निवेदिता, निगम की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, महाप्रबंधक अरविंद सिंह भाल एवं प्रबंधक श्रीमती टीना पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.