मध्यप्रदेश संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जायसवाल द्वारा हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम एवं खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण। राज्य शासन के आदेश के परिप्रेक्ष्य में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने बुधवार को ही मध्यप्रदेश संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।