ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

नीमच के गोली कांड मामले में राकेश अरोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लायंस पार्क चौराहे पर बीते 04 फरवरी को समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुई फायरिंग की घटना में शराब कारोबारी व समाजसेवी अशोक अरोरा पर बीते 4 फरवरी को हुए जानलेवा हमले में शनिवार को उनके छोटे भाई राकेश अरोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राकेश अरोरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज आरोपी राकेश को पुलिस अभिरक्षा में जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 3 फरार है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने जानकारी देते हुवे बताया कि 04 फरवरी को हुई फायरिंग की घटना में बाबू सिंधी ने शूटर्स बुलाकर जो ये पूरा प्लान बनाया था उसमे शुरू से ही राकेश अरोरा की भूमिका संदिग्ध आ रही थी।

बतादे, 04 फरवरी रविवार को समाजसेवी अशोक अरोरा पर शूटर्स ने फायरिंग की थी। जिसमे समाजसेवी अशोक अरोरा बाल बाल बच गए थे।वहीं एक शूटर्स की जवाबी हमले में मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हमले के मास्टरमाइंड गोलीकांड के मुख्य आरोपी जयकुमार सबनानी उर्फ़ बाबू सिंधी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.