ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 499 किलोमीटर लंबाई की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया

राजमार्ग परियोजनाएं बनाएंगी मध्यप्रदेश को इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब – केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी

मध्यप्रदेश का सड़क नेटवर्क निवेश और निर्यात बढ़ाएगा, रोजगार मिलेंगे
भोज ताल पर रोप-वे और केबल कार के प्रस्ताव को शीघ्र मिलेगी मंजूरी: श्री गडकरी
10 हजार करोड़ के सड़क निर्माण कार्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने भोपाल में किया 8 हजार करोड़ से अधिक लागत की 499 किमी लम्बाई की 15 सड़क योजनाओं का शिलान्यास
प्रदेश के अनेक स्थानों की दूरियां कम होंगी
उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप- वे शीघ्र

भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सड़क परियोजनाओं से प्रदेश को इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब बनाने में मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश में सड़क नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए नए कार्य प्रारंभ किये जा रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक अनेक कार्य पूर्ण होंगे। मध्य प्रदेश में सड़कों के निर्माण से निवेश आएगा, निर्यात भी बढ़ेगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और निर्धनता को दूर करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 499 किलोमीटर लंबाई की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनकी लागत 8038 करोड़ रुपए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.