ब्रेकिंग
career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओ... ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी ... कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एव... मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्... हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख... मंदसौर के संजीत रोड़ ग्राम पंचायत जग्गाखेड़ी मे शराब दुकान का महिलाओं द्वारा तोड़फोड़, पुलिस थाना वायडी ...

योजनाओं का लाभ प्राप्तकर मिलती है जीने की नई ताकत: प्रधानमंत्री श्री मोदी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद
मुख्यमंत्री श्री चौहान भी कार्यक्रम से जुड़े

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लाभार्थियों से संवाद के बाद अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हिन्दुस्तान के कोने-कोने में बसे नागरिकों तक पहुंचा है। योजनाओं का लाभ मिलने से जीने की नई ताकत आ जाती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान दिया गया है। गत 15 नवम्बर से प्रारंभ इस यात्रा का तीन-चार सप्ताह में देश भर में अच्छा स्वागत हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य ऐसे लोगों तक पहुंचना है, जो सरकार की योजनाओं से अब तक नहीं जुड़ सके। अब तक देश की चालीस हजार से अधिक ग्राम पंचायतों तक जोड़ने में सफलता मिल चुकी है। मोदी की गारंटी की गाड़ी तक लोग पहुंच रहे हैं। पंचायतों ने स्वागत समितियां भी बनाई हैं। उत्तर भारत के कारगिल से लेकर दक्षिण भारत के ग्रामों तक और अंडमान निकोबार तक यह गाड़ी पहुंची है। राज्यों में यात्रा के तहत हेल्थ चेकअप कैंप लगे हैं। इसी तरह फिट इंडिया का संदेश पहुंचाया जा रहा है। करीब दो करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने के लिए अभियान संचालित हो रहा है। बहनों को ड्रोन पायलट बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि निर्धन वर्ग के लोग और किसान आदि हमारे लिए वीआईपी से कम नहीं हैं। योजनाओं के लाभ से नागरिकों को लाभान्वित कर शत प्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

प्रारंभ में केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव ने स्वागत उदबोधन दिया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रारंभ होने एवं इसके बाद 30 नवम्बर को यात्रा से जुड़े थे। आज वे तीसरी बार संवाद कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश में लगातार कार्य हो रहा है।

मध्यप्रदेश में दो पंचायतों में पहुंचेगा एक वाहन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से वीसी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम श्री नरेंद्र मोदी के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल एवं अन्य अधिकारियों से मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वरूप के संबंध में चर्चा की। बताया गया कि प्रदेश में दो पंचायतों तक एक वाहन पहुंचेगा। विभिन्न स्तरों की समितियां गठित हुई है और जिला, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर यात्रा से संबंधित गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों से प्रदेश में किसानों के लिए खाद की उपलब्धता और वितरण की जानकारी भी प्राप्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओं को पत्रकारिता को स्वरोजगार बनाने के लिए प्रेरित करना, जागरूक करना।     |     ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने जमानत दी     |     कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं के लिए अच्छी खबर है।     |     मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 5,800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली उज्जैन-बदनावर मार्ग का लोकार्पण किया     |     हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत     |     गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे     |     मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार     |     धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर के संजीत रोड़ ग्राम पंचायत जग्गाखेड़ी मे शराब दुकान का महिलाओं द्वारा तोड़फोड़, पुलिस थाना वायडी नगर मे नामजद व 10 से 15 अज्ञात के विरूद्व वाहन मे तौड़फोड करने का प्रकरण दर्ज     |