ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग स्थानों पर गोवंश के साथ कुकर्म (अप्राकृतिक यौन संबंध) के मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और गो-रक्षकों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते विरोध प्रदर्शन भी हुए।
पहली घटना इंदौर शहर में सामने आई, जहां एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ कुकर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय गौ-रक्षक संगठनों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।
पुलिस को सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज से घटना की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान विजय अहिरवार के रूप में हुई है, जो इंदौर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश डांडोतिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ‘पशु क्रूरता अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह अधिनियम किसी भी पशु को अनावश्यक पीड़ा या दर्द पहुंचाने को आपराधिक कृत्य मानता है।

दूसरी घटना मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आई। यहां आरोपी द्वारका गोस्वामी (35) पर आरोप है कि वह अपने चाचा के गौशाला में घुसा और वहां गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया।
थाना प्रभारी समरथ सिनाम ने जानकारी दी कि सोमवार रात को यह घटना हुई, जिसे गांव के ही एक व्यक्ति ने देख लिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई और उसे सार्वजनिक रूप से परेड करवाई गई, ताकि लोगों को कड़ा संदेश दिया जा सके। Copy@Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.