ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत

भोपाल। शहर के निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या का सही कारण साफ नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है।

पुलिस के अनुसार हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय आयशा पिता सलीम एक अगरबत्ती फैक्ट्री में नौकरी करती थी। पिता सलीम ने पुलिस को बताया की बीती दोपहर को आयशा खाना-खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं आई तब वह उसे देखने उसके कमरे में गये। कमरे के अंदर आयशा का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। वह उसे फौरन ही फंदे से उतारकर इलाज के लिये पास में स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है की मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, वहीं यह बात भी सामने आई है की मृतका फोन का इस्तेमाल भी नहीं करती थी। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है। Copy@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.