ब्रेकिंग
पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के... पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...

नीमच की तीनो विधानसभा सीटो पर कमल खिला, श्री परिहार, श्री सकलेचा, श्री मारू हुए विजय

नीमच। विधानसभा चुनाव 2023 में लाडली बहना ने अपना कमाल दिखाया और पूरे मध्यप्रदेश में उसकी गूंज दिखाई दी, वही हम बात करें नीमच जिले की विधानसभाओ की तो नीमच जिले के जावद मनासा और नीमच तीनों विधानसभाओं में कमल खिला।

स्थानीय मतगणना केंद्र पर अंतिम वे राउंड में मनासा के माधव मारू को कुल 90650 मत प्राप्त हुए वही कांग्रेस के नरेंद्र नाहटा को 71185 मत प्राप्त हुए इस प्रकार अंतिम वे राउंड में माधव मारू 19465 मतों से विजय हुए। नीमच से दिलीप सिंह परिहार अंतिम वे राउंड में 104541 मत प्राप्त हुए वही कांग्रेस के उमराव सिंह गुर्जर को 77891 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार अंतिम वे राउंड में भाजपा के दिलीप सिंह 26650 मतों से विजय हुए। जावद के सभी राउंड में ओमप्रकाश सकलेचा एवं समंदर पटेल में काँटे की टक्कर देखने को मिली। अंतिम राउंड में कांग्रेस के समंदर पटेल को 58094 मत मिले, वही ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा को 60458 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी पूरण अहीर को 36151 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अंतिम राउंड में आखिर भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा 2364 मतों से विजय हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.