इन्दौर । जमीन नपती करने के लिए एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा धराएं आठ साल पुराने मामले में पटवारी और बाबू को स्पेशल कोर्ट से चार-चार साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। वहीं मामले में शामिल चौकीदार के शंका का लाभ देते बरी कर दिया है। मामला महू का था। आशीषकुमार खरे वकील लोकायुक्त पुलिस के अनुसार 2015 में महू के पटवारी कमल बीसी और बाबू राजकुमार पटेल को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख की रिश्वत लेते ट्रैप किया था । ये लोग भगवान पटेल से उसकी जमीन की नपती करने के एवज में दो लाख रुपए की मांग रहे थे । बाद में एक लाख में सौदा तय हुआ था जिसकी शिकायत लोकायुक्त में करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते उनको पकड़ा था। चौकीदार श्याम सोलंकी की भी भूमिका मामले में सामने आई थी। जिसके चलते उसे भी बाद में आरोपी बनाया गया था । कल तीनों के खिलाफ विशेष न्यायालय इंदौर में चालान पेश किया गया था जहां न्यायालय ने पटवारी और बाबू को चार – चार साल की सजा सुनाई । वहीं सभी धाराओं में 5-5 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया। जबकि चौकीदार को शंका का लाभ दिया गया है।
ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...
मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...