ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

कार को सुबह 5 बजे के करीब आगर रोड स्थित ढाबला रेहवारी मोड़ पर सामने से आ रहे डम्पर ने जोरदार टक्कर मारी, एक की मौत

इन्दौर।  लगातार तीन दिन के अवकाश होने के चलते परिवार सहित खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए कार से जा रहे इन्दौर के एक परिवार की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना खाटू श्याम पहुंचने से पहले ही घटित हो गई थी। इन्दौर से खाटूश्याम दर्शन करने कार से देर रात रवाना हुए इस परिवार की कार को सुबह 5 बजे के करीब आगर रोड स्थित ढाबला रेहवारी मोड़ पर सामने से आ रहे डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगिरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची । एम्बुलेंस ने घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पवन गौर उम्र छियालिस साल निवासी सुखलिया इंदौर अपनी मां प्रभावती गौर (70), पत्नी क्षमा गौर (36), बेटी पूनम गौर (15) और बेटे आयुष्मान 11 वर्ष के साथ रविवार तड़के कार से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी ढाबला रेहवारी के समीप हादसा हो गया । इससे प्रभावती की मौत हो गई जबकि हादसे में पवन , क्षमा , पूनम व आयुष्मान गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी को उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पवन सहित उनकी पत्नी व बच्चों को इंदौर के डीएनएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है। उधर कार को टक्कर मारने के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पवन के बारे में बताया जा रहा है कि वह भाजपा से जुड़ा हुआ है। डीएनएस अस्पताल में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद सुरेश कुरवाड़े, संतोष चौखंडे आदि पहुंचे। इन्होंने अस्पताल प्रबंधक से चर्चा कर घायलों के बारे में जानकारी ली। लगातार तीन दिन के अवकाश होने के चलते परिवार सहित खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए कार से जा रहे इन्दौर के एक परिवार की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना खाटू श्याम पहुंचने से पहले ही घटित हो गई थी। इन्दौर से खाटूश्याम दर्शन करने कार से देर रात रवाना हुए इस परिवार की कार को सुबह 5 बजे के करीब आगर रोड स्थित ढाबला रेहवारी मोड़ पर सामने से आ रहे डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगिरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची । एम्बुलेंस ने घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पवन गौर उम्र छियालिस साल निवासी सुखलिया इंदौर अपनी मां प्रभावती गौर (70), पत्नी क्षमा गौर (36), बेटी पूनम गौर (15) और बेटे आयुष्मान 11 वर्ष के साथ रविवार तड़के कार से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी ढाबला रेहवारी के समीप हादसा हो गया । इससे प्रभावती की मौत हो गई जबकि हादसे में पवन , क्षमा , पूनम व आयुष्मान गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी को उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पवन सहित उनकी पत्नी व बच्चों को इंदौर के डीएनएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है। उधर कार को टक्कर मारने के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पवन के बारे में बताया जा रहा है कि वह भाजपा से जुड़ा हुआ है। डीएनएस अस्पताल में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद सुरेश कुरवाड़े, संतोष चौखंडे आदि पहुंचे। इन्होंने अस्पताल प्रबंधक से चर्चा कर घायलों के बारे में जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.