ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

नीमच कलेक्‍टर एवं एसपी ने अधिकारियो के साथ मतगणना स्‍थल पर तैयारियों का जायजा लिया, गणना 3 दिसम्‍बर को, मतगणना स्‍थल मीडिया कर्मियों पार्किंग व्‍यवस्‍था रहेगी

नीमच। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत डाले गए मतों की गणना 3 दिसम्‍बर 2023 को पी.जी.कॉलेज नीमच में होगी। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एसपी अमित कुमार तोलानी ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्‍थल, मतगणना परिसर, का निरीक्षण कर, मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसौदिया, उप निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतगणना केंद्र पर मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्ताओं और मीडियाकर्मियों के प्रवेश की व्‍यवस्‍था, पार्किंग की व्‍यवस्‍था, मीडिया सेंटर स्‍थापना, चिकित्‍सा कक्ष स्‍थापना, सहित अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं का मौके पर अवलोकन किया और संबंधित नोडल अधिकारियों को आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा जांच की व्‍यवस्‍था का निरीक्षण कर आवश्‍यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर बताया गया कि मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर तक मीडिया कर्मियों को मोबाईल ले जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा किसी को भी मतगणना स्‍थल पर बगैर वैध प्रवेश पत्र के ना तो प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केंद्र पर मोबाईल के साथ प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

मतगणना स्‍थल पर कॉलेज के पीछे मीडिया कर्मियों, अभिकर्ताओं और मतगणना के वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था रहेगी और कॉलेज के पीछे प्रवेश व्‍दार से ही इनके मतगणना परिसर में प्रवेश की पृथक पृथक बेरिकेटिंग्‍स के साथ निर्धारित स्‍थान तक प्रवेश की व्‍यवस्‍था रहेगी। प्रवेश व्‍दार पर सुरक्षा जांच और प्रवेश पत्रों की जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.