ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पुलिस कर्मचारियों को सुनिश्चित साप्ताहिक अवकाश पुनः देगी कांग्रेस, कमलनाथ ने कहा खुशहाल कर्मचारियों से खुशहाल मध्य प्रदेश के लिए में वचनबद्ध हूं

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर बताया कि खुशहाल कर्मचारी से खुशहाल मध्‍यप्रदेश” के 1नवनिर्माण के लिये मैं वचनबद्ध हॅू ।
पुलिसकर्मियों के त्‍याग एवं बलिदान का सम्‍मान करते हुये कांग्रेस सरकार –
1.पुलिस कर्मचारियों को सुनिश्चित साप्‍ताहिक अवकाश पुन: देगी।
2.विभिन्‍न पुलिस भत्‍तों जैसे – मोटरसाईकिल भत्‍ता, वर्दी भत्‍ता, आहार भत्‍ता आदि की राशि बढ़ायेंगे।
3.आरक्षक से लेकर अधिकारियों तक के रूके प्रमोशन तत्‍काल प्रारंभ करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सेवा काल में सभी को 3 प्रमोशन मिले।
4.पुलिसकर्मियों की गृह जिले में पदस्‍थापना का प्रावधान करेंगे।
5.निवास कार्यालय एवं कार्यालयों में लगे पुलिसकर्मियों को फील्‍ड पोस्टिंग के अवसर देंगे।
6.आरक्षकों की ग्रेड पे में सुधार करेंगे।
7.विशेष पुलिस बल व विशेष शाखा के कर्मियों के जिला पुलिस बल में संविलियन का भर्ती नियमों में प्रावधान करेंगे।
8.होमगार्ड सैनिकों को राज्‍य पुलिस कर्मियों के समान दर्जा देकर वेतनमान में सुधार करेंगे और पुलिस बल में सेवा का प्रावधान करेंगे । ट्रांसफर नीति 2016 पुन: प्रारंभ करेंगे।
9.उपनिरीक्षकों की 2017 से बंद पड़ी भर्ती को तत्काल प्रारंभ करेंगे।
कांग्रेस का लक्ष्‍य है कि पुलिस कल्‍याण से मध्‍यप्रदेश सुरक्षित बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.