ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023, बीजेपी की चौथी सूची में भी दिग्गजों के नाम आ सकते हैं।

Names of veterans will also be in BJPs next list! - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा अब तक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर चुकी है। अब सब की नजर अगली सूची पर है। सभी को लगता है कि अगली सूची में भी दिग्गजों के नाम आ सकते हैं।

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची सभी को चौंकाने वाली रही है। दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री के साथ सात सांसदों के नाम हैं। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि भाजपा की अगली सूची भी जल्दी आ जाएगी।

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या अगली सूची में पूर्व सीएम उमा भारती, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया या वीरेंद्र कुमार का नाम होगा। इसकी वजह भी है, क्योंकि भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गजों में शामिल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रल्हाद पटेल, फग्गन कुलस्ते के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को शामिल किया है।

राज्य की राजनीति में जिन दिग्गजों का दखल है, उनमें से अधिकांश को भाजपा ने दूसरी सूची में लाकर बतौर विधानसभा का उम्मीदवार बना दिया है, इसीलिए संभावना इस बात की जताई जा रही है कि आने वाली सूची में भी दिग्गजों के नाम होंगे।

#Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.