ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

अलीराजपुर में कृषि महाविद्यालय खोला जाएगा
905.46 करोड़ रुपए की माइक्रो उद्धवहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जितनी कठिनाई जिंदगी में होगी सब दूर करूंगा। हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा ताकि पलायन न करना पड़े। चाहे स्व-सहायता समूहों के माध्यम से, उदयम क्रांति योजना या सरकारी नौकरियों के माध्यम से हो हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीराजपुर में कृषि महाविद्यालय खोला जाएगा। जिले के सभी गांवों और खेतों में सिंचाई का पानी पहुँचाया जाएगा। अलीराजपुर में बायपास रोड बनाया जाएगा। बिजली का सब स्टेशन भी बनवाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अलीराजपुर में 905.46 करोड़ रुपए की माइक्रो उद्धवहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद और जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा मैया का पानी खेतों में लेकर आया हूँ। पानी आने से खेतों में फसलें लहलहाएंगी। परियोजना से अभी 126 गांवों में सिंचाई हो रही है। आगे चलकर जिले सभी गांवों और खेतों में पानी पहुँचा दिया जाएगा। पाइपलाइन बिछाकर घरों में टोंटी से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। नर्मदा का पानी ग्रामीणों की जिंदगी बदलेगा। किसानों को एक हजार रुपए हर महीना मिल रहा है। पीएम सम्मान निधि में 6 हजार रुपए और इतने ही रुपए राज्य सरकार दे रही है।

सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने अलीराजपुर को जिला बनाया है, साथ ही सड़क, बिजली, स्कूल-कॉलेज की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूँ। मैं बहनों का भाई, बेटा-बेटियों का मामा हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परिवार के लिए जो करना चाहिए वह करने की कोशिश करता रहूँगा। मैं बहनों की तकलीफें दूर कर दूंगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर हर महीने पैसे डाले जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए से शुरू की गई योजना में बढ़ाकर 3 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। वर्तमान में 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए हर माह कर दिए गए हैं। मैंने पैसा नहीं दिया बहनों को सम्मान दिया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों को अब सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन लाड़ली बहनों के नाम गैस कनेक्शन नहीं हैं उनके नाम कनेक्शन नामांतरण किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पैसा इज्जत बढ़ाता है और जरूरतें पूरी करता है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों का घर-परिवार सहित समाज में मान सम्मान बढ़ा है। यह योजना बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। बहनों का दुख-दर्द दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूँगा। इलाज की समुचित व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपचार हो रहा है।

जनता की सेवा के लिये पैसों की कमी नही

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नि:शुल्क राशन के साथ आवास की व्यवस्था कर रहे हैं। जिनको पीएम आवास नहीं मिले हैं उनके लिए सीएम लाड़ली बहना आवास योजना में मकान राज्य सरकार बनाकर देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली बिलों में राहत मिलेगी। अब वृद्ध तीर्थ-यात्रियों को रेल के साथ हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। राज्य सरकार के पास जनता की सेवा करने के लिए पैसे की कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपने स्कूल की 12वीं कक्षा में प्रथम आने वाले तीन-तीन बेटे-बेटी को स्कूटी दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को लेपटॉप, साइकिल, गणवेश, पुस्तकें उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी की फीस राज्य सरकार द्वारा भरी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने सीएम राइज स्कूल खोले हैं। भांजे-भांजियों की अच्छी पढ़ाई के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मैं हर बच्चे की चिंता कर रहा हूँ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.