भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मैहर को जिला बनाने का ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने यह ऐलान मंगलवार को विंध्य क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन वर्चुअली सभा को संबोधित करते हुए किया। इसके बाद मैहर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
इसके पूर्व मंगलवार सुबह जन आशीर्वाद यात्रा मैहर के पंधा बैरियर से प्रारंभ हुई। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने मंगलवार को यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के शुभारंभ स्थल पर ही सीएम शिवराज ने सभा को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की और इस संबंध में प्रशासनिक प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश भी दिए। सीएम शिवराज ने कहा कि मैहर के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैहर मैया के आशीर्वाद से विकास और जनकल्याण के सभी संकल्प पूर्ण होंगे।
ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ...
नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट...
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त