ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मोदी पहले खजुराहो एयरपोर्ट आएंगे। फिर वहां से सागर पहुंचेंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश, सागर मे आज शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी बड़तूमा हेलीपैड से कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत रविदास के मंदिर व स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2.35 बजे वे हेलीपैड आएंगे व 2.45 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 3.05 बजे ढाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे ढाना सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां पर वे 4.15 तक सभा में रहेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री और मप्र के कई कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

 

पीएम देंगे ये 4 सौगातें

संत रविदास मंदिर
सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से भव्य संत रविदास मंदिर बनेगा। इसका पूरा डिजाइन तैयार कर लिया गया है। ये भव्य स्मारक करीब 11 एकड़ में बनेगा, यहां गुरुदेव श्री रविदास जी के जीवन दर्शन और शिक्षाओं के प्रदर्शन के लिए कला संग्रहालय और कलादीर्घा, श्रद्धालुओं के लिए भक्त निवास और भोजनालय जैसी सुविधा रहेगी।

रेल मार्ग दोहरीकरण

पीएममोदी रेल मंत्रालय के अधीन कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। कोटा बीना रेल लाइन दोहरीकरण करीब 2500 करोड़ रुपए की लागत से होगा, ये लाइन 288 किलोमीटर बिछेगी, जिससे कोटा बीना और गुना के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, यात्रियों को माल यातायात में सुविधा होगी इसी के साथ क्षेत्र में थर्मल प्लांट, सीमेंट संयंत्र और अन्य उद्योगों को लाभ मिलेगा।

बीना रिफायनरी

बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल की विस्तारीकरण परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इस पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सडक़ों का भूमिपूजन

एक हजार करोड़ की लागत के 47 किमी के फोर लेन और टू लेन सडक़ों का भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 4 लेन व 600 करोड़ की लागत से 48 किमी हिनोतिया मेहलुवा 2 लेन सडक़ निर्माण से भोपाल, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, चंदेरी के बीच संपर्कँ आसान हो जाएगा। भोपाल से सागर के बीच आवाजाही में 1 घंटा समय बचेगा, इसी के साथ विश्व धरोहर सांचाी, उदयगिरी गुफाओं तक पहुंचना भी आसान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.