ग्रह मंत्री अमित शाह की चार घंटे चली मराथन बैठक -उज्जैन से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा सितंबर में शुरू होगी
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में विजय संकल्प यात्रा की रूपरेखा तय की गई। यह यात्रा सितंबर से उज्जैन से निकल सकती है। चुनावी तैयारी की पिछले बैठक के फैसलों पर प्रगति पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि कांग्रेस जो मुद्दे उठाती है, उनका आक्रामक तरीके से कैसे जवाब दिया जाए। प्रदेश में पांच जगह से निकलने वाली विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान इन यात्राओं के दौरान बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुत्रो की माने तो करीब चार घंटे चली बैठक में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति समेत एक दर्जन से ज्यादा समितियों के विस्तार व उनके प्रमुखों की जिम्मेदारी तय करने का फैसला हुआ। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा तैयारी में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। लाड़ली बहना योजना लागू करने के बाद जिस तरह से प्रदेश की महिलाओं का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ रहा है।
बैठक में गृह मंत्री शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।