ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

राहुल व नंदनी का शव कमरे में पड़ा मिला, होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी

इंदौर । भंवरकुंआ इलाके की एक होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि दोनों दो दिन पहले यहां आकर ठहरे थे। सोमवार दोपहर कमरे से बदबू आने पर कर्मचारियों ने मैनेजर को सूचना दी। जिसके बाद दूसरी चाबी से लॉक खोला गया। इस दौरान युवक फंदे पर लटका हुआ था। जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा मिला।

टीआई शशिकांत चौरसिया के मुताबिक घटना रिंग रोड के एक होटल के रूम नंबर 306 की है। यहां राहुल वर्मा निवासी अमर पैलेस कॉलोनी और नंदनी सोलंकी का शव कमरे में पड़ा मिला। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। यहां मौके पर पहुंची पुलिस को राहुल का शव फंदे पर लटका मिला। वही नंदनी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक प्रांरभिक जांच में सामने आया कि दोनों दो दिन पहले यहां आकर रुके थे। उनके बीच में संघर्ष जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। एफएसएल अफसरों की प्रांरभिक जांच में सामने आया कि पहले नंदनी की मौत हुई है। इसके बाद राहुल ने फांसी लगाई है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी सामने आ पाएगी।

पुलिस के मुताबिक दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे थे। प्रांरभिक जानकारी में सामने आया कि उन्होंने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। जानकारी के मुताबिक इस रिश्ते को लेकर दोनों के परिवार के लोग खुश नही थे। फिलहाल अभी परिवार को मामले की जानकारी दी गई है। किसी के अभी बयान नहीं हो पाए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.