भोपाल। मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टरों को ‘भूमि सम्मान’ मिला है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में सम्मानित किया। साथ ही अच्छे काम की प्रशंसा भी की।
प्रदेश के जिन जिलों के कलेक्टरों को सम्मान मिला है, उनमें भोपाल, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, उमरिया, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली, सीधी और अनूपपुर जिले शामिल हैं। भोपाल कलेक्टर की ओर से एडीएम माया अवस्थी एवं डिप्टी कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।