ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

भोपाल में राहुल गांधी के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, रेगुलर फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे होने की खबर है

भोपाल।  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में तकनीकी खराबी आई थी। सोनिया-राहुल इस फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे।

 

राहुल गांधी के निजी स्टाफ ने इसकी पुष्टि की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। राहुल-सोनिया भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज के अंदर हैं।

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक अब राहुल-सोनिया रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। सूचना मिलते ही भोपाल के और भी कांग्रेस नेता एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। पायलट का कहना है कि उनका एयरक्राफ्ट फिलहाल दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकता है। आने वाली रेगुलर फ्लाइट से सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.