भोपाल। ग्वालियर में तीन युवकों ने एक पत्रकार को किडनैप कर पहले तो उसे जमकर पीटा, फिर गोली मार दी। वह लहूलुहान हालात में किसी तरह वहां से भागा। करीब एक किलोमीटर तक दौड़ लगाकर बदमाशों के चंगुल से दूर आया और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का कहना है कि गोली मारने से पहले आरोपियों ने किसी को वीडियो कॉल पर बात की। वह बोल रहे थे कि तुम्हारी किसी ने सुपारी दी है।
घायल युवक का नाम शिवम आर्य (29) है। वह शहर के हजीरा क्षेत्र का रहने वाला है और निजी न्यूज चैनल में पत्रकार है। उसके मुताबिक शुक्रवार रात को उसकी पहचान के तीन युवकों ने पार्टी के नाम पर उसे बुलाया। मना करने पर जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए। फिर रात भर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। फिर गोली मार दी।
वारदात का पता चलते ही कलेक्टर, एसएसपी भी अस्पताल उसे देखने पहुंचे हैं। यहां उसके बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है। एसएसपी सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार...
भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...