प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित, भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 27 जून को भारी बारिश की संभावना के कारण प्रधानमंत्री मोदी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। जल्द ही मौसम को देखते हुए दौरे की नई तिथि तय की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल का दौरा यथावत रहेगा। लेकिन जानकारी ये भी है कि, भोपाल में होने वाला रोड शो भी कैंसिल किया गया है।
कल 27 जून को भारी बारिश की संभावना के कारण माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। दौरे की नई तिथि जल्द ही तय की जाएगी। प्रधानमंत्री जी का भोपाल का दौरा यथावत है: CMhttps://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1673287390750978050?s=20