भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार लाड़ली बहनाओ के लिए इस समय खूब धन लुटा रही हो लेकिन उन्ही बहनों की सुरक्षा के मामले में प्रदेश सरकार फिसड्डी भी साबित हुई है जिसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर है जिसमे दबंग किस प्रकार से एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए नजर आए है।
मामला श्योपुर जिले की तहसील विजयपुर की बिचपुरी पंचायत का है जहां फरियादी पीड़िता उम्र 40 निवासी विचपुरी अपनी बेटी के साथ मंदिर की जमीन को देखने के लिए गई थी तो उसी बिचपुरी गांव का पप्पू उर्फ दुर्गेश जादौन, काली उर्फ कुलेंद्र सिंह जादौन मंदिर की जमीन को जुतवा रहे थे जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे पहले मां बहन की गंदी गंदी गालियों से नवाजा गया उसके बाद पप्पू जादौन ने पीड़िता विधवा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके पेट पर लात घूंसे मारे। यही नहीं एफआईआर रिपोर्ट के अनुशार विधवा पीड़िता के वस्त्र भी फाड़े गए और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई। एवम उसकी टांगे पकड़ कर उसे खेत से रोड तक लाया गया। जब विधवा से हो रही मारपीट का विरोध उसकी बेटी के द्वारा किया जा रहा था तब काली जादौन और रामबेटी जादौन ने उसके साथ थाप घूंसो से पिटाई कर दी जिससे उसके कपड़े फट गए और उसे आंतरिक चोट भी आई है। इतने में जब वर्तमान बिचपुरी सरपंच राघवेंद्र सिंह जादौन बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों में से एक काली जादौन ने कुल्हाड़ी से वार किया जिसके कारण सरपंच के सर में गहरी चोट आई और उन्हें ग्वालियर के लिए भी रेफर किया है।