ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

अरुण श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खंड बालाघाट सस्पेंड

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ-6/5/0003/2023/1/34 दिनांक दिनांक 29 मई, 2023 में लिखा है कि, श्री अरुण श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खंड बालाघाट को लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना, जिला बालाघाट के संधारण कार्य में बिना निविदा के कार्य कराने, प्रथम दृष्ट्या बड़ी राशि का अनियमित भुगतान करने एवं गंभीर अनुशासनहीनता तथा वित्तीय अनियमितता दृष्टिगोचर होने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।
सुश्री संजना जैन उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हस्ताक्षर से जारी आदेश में लिखा है कि, निलंबन अवधि में श्री अरुण श्रीवास्तव का मुख्यालय कार्यालय, मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, भोपाल परिक्षेत्र, भोपाल रहेगा। श्री अरुण श्रीवास्तव को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। श्री श्रीवास्तव को आरोप पत्रादि पृथक से जारी किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.