ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

लाड़ली बहना योजना-10 जून को सभी हितग्राहियों के खाते में सीधे बैंक के माध्यम से राशि प्रदान की जाएगी

वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं लाड़ली बहना योजना के कार्यों की समीक्षा की

मंदसौरमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2 एवं लाड़ली बहना योजना के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जन सेवा अभियान के अंतर्गत जितने भी लंबित आवेदन है। उनका निराकरण करें। इस तरह के कार्य को लगातार चलने दे और अपनी प्रणाली का अंग बनाएं। लाड़ली बहना योजना अंतर्गत हितग्राहियों को 1 जून से स्वीकृति पत्र घर-घर जाकर प्रदान करें। 10 जून को सभी हितग्राहियों के खाते में सीधे बैंक के माध्यम से राशि प्रदान की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव सहित अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे।

 
Leave A Reply

Your email address will not be published.