ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

महाकाल लोक में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही-मंत्री भूपेंद्र सिंह

भोपाल। आंधी से नीचे गिरी मूर्तियों की जांच करने कांग्रेस का दल मंगलवार को महाकाल लोक पहुंचा। कांग्रेस का कहना है कि उनकी सरकार आने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। जबकि नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महाकाल लोक में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है।

महाकाल लोक में रविवार को तेज आंधी से गिरी मूर्तियों की जांच के लिए कांग्रेस ने 7 सदस्यीय दल का गठन किया था। सात सदस्य टीम के सदस्यों में सज्जन सिंह वर्मा, रामलाल मालवीय, दिलीप गुर्जर, शोभा ओझा, महेश परमार, मुरली मोरवाल और केके मिश्रा शामिल है। कांग्रेस दल अपने साथ इंदौर से मूर्तियों के एक्सपर्ट सुन्दर गुर्जर को भी साथ लेकर आई थी।

इस दल ने मूर्तियों के पेडस्टल को देखा। साथ ही पिनाकी द्वार के पास लगी मूर्तियों का भी निरीक्षण किया। टीम सप्तऋषि की 6 मूर्तियों को देखने महाकाल लोक की पार्किंग में गई।  जिसने बारीकी से मूर्तियों को देखा और टीम को खामियां बताई। कांग्रेस का कहना है कि उनकी सरकार आने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.