एक चौनल रिपोर्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पत्रकारों ने थाना परिसर में ही अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया
भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा जिला के लटेरी पुलिस थाना मे एक चौनल रिपोर्टर के खिलाफ महिला द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया। सूचना मिलते ही लटेरी के सभी पत्रकार थाना परिसर में एकत्रित हो गए जहां उन्होंने बिना जांच किए पत्रकार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने पर आपत्ति जताई। पत्रकारो का आरोप है की जिससे मामला बिना जांच के ही दर्ज कर लिया गया जिला स्तर से भी पत्रकारों ने जल्दी ही मामले में
निराकरण न होने की सूरत में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। लटेरी पुलिस और टीआई द्वारा सुनवाई न करने की सूरत में सभी पत्रकारों ने थाना परिसर में ही अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
बारीकी से जांच की जाएगी…
इस पूरे मामले को लेकर एसपी समीर यादव का कहना है कि महिला द्वारा जो शिकायत की गई है महिला अपराध होने के कारण में मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच बारीकी से की जाएगी।