मोबाईल लुट की घटना का 24 घण्टे मे किया पर्दाफाश,पुलिस थाना शहर कोतवाली मन्दसौर की कार्यवाही,मन्दिर चोरी का किया पर्दाफाश
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानीया जिला मन्दसौर द्वारा अपराधियो की धकपकड के लिये लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, सतनाम सिह नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली मन्दसौर अमित सोनी के कुशल नेतृत्व में थाना शहर कोतवाली मन्दसौर पुलिस टीम को मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः थाना शहर कोतवाली मन्दसौर पर दिनांक 18.05.2023 को फरियादी जीवन कुमार जैन पिता शांति कुमार जैन उम्र 63 साल निवासी कुंदन मेडिकल कम्बल केन्द्र नई आबादी मंदसौर ने हमराह अपने भाई महेन्द्र कुमार जैन के साथ थाना हाजिर आकर जबानी रिपोर्ट किया कि मेरा कुन्दन मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल की दुकान है । दिनांक 15.05.2023 को रात्रि 09.30 बजे अपने घर से खाना खाकर पैदल पैदल घुमने के लिए निकाल था जो समय करीबन 09.45 से 10.00 बजे के बीच मैं पैदल पैदल घुमता हुआ नुतन स्टेण्डियम से शगुन गार्डन वाले रोड़ पर अपने सैमसंग गैलेक्सी M52 5G एड्रायड मोबाईल फोन से अपने भतीजे से बातचीत करता हुआ जा रहा था रोड पर अंधेरा था तभी मेरे सामने की तरफ से दो लडके एक मोटर सायकल से आए और मुझसे थोडी दुर पीछे की और मोटर सायकल खडी करके एक लडका मोटर सायकल पर बैठा रहा और दुसका लडका जिसकी कद मुझसे थोडा लंबा था मेरे पीछे पीछे आने लगा मैं अपने मोबाईल पर बातचीत कर रहा था तभी बातचीत करते समय उस लडके ने बाए तरफ से आकर एकदम से मेरे हाथ से मोबाईल छीनकर मुझे धक्का देकर मोटर सायकल के पास गया और फिर दोनों लडके मेरा मोबाईल लेकर मोटर सायकल से शिव शक्ति आईस्क्रीम वाले की दुकान तरफ मोटर सायकल से भागे मैंनें उनको पकडना चाहा परंतु वह वहा से भाग गए । मोबाईल छिनने वाले व्यक्तियों को सामने आने पर पहचान लुंगा । मेरे सैमसंग गैलेक्सीM52 5G एड्रायड मोबाईल फोन का IMEI353788641078285 , IMEI- 354639581078281 है रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे ।
फरियादी कि रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 283/2023 धारा 394,34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
दौराने विवेचना घटना स्थल के आस पास लगे सारे सीसीटीवी फूटेज खंगाले गए जिसमे फरियादी द्वारा बताए हुलिये के दो व्यक्ति मोटर सायकल से जाते हुए दिख रहे थे जिनके संबंध मे वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देश प्राप्त कर फूटेज मे दिख रहे अज्ञात आरोपीगणो की गहनता से पतारसी की गई जो दौराने पतारसी दिनांक 20.05.2023 को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए संजय गांधी उद्यान से आरोपी साहिल पिता साजिद अंसारी उम्र 24 साल निवासी जैन मंदिर के पास नयापुरा मंदसौर तथा अजीमउद्दीन पिता निजामुद्दीन काजी उम्र 23 साल निवासी गुलमोर कालोनी नाहर सैय्यद दरगाह के पास मंदसौर को पकड अपराध सदर में दिनांक 15.05.2023 को नूतन स्टेण्डियम से शगुन गार्डन वाले रोड़ पर मोबाईल छीनकर मोटर सायकल से भागने की घटना के जुर्म बाबत् पुछते दोनों व्यक्तियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया व मेमो मे बताया की हम दोनो शाहरुख पिता इन्नु अली मेवाती उम्र 26 साल निवासी डोसी बिल्डींग के पास मन्दसौर पहले से जानते थे और शाहरुख को कई बार हमने बिना बिल के मोबील बेचे है तो शाहरुख ने हम दोनो से कहा की तुम कही से मोबाईल चुरा कर ले आओ तो मे तुम्हे उसकी अच्छी कीमत दे दुंगा तो हम दोनो ने मोबाईल लूट की योजना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 15.05.2023 को रात्री 09.30 बजे करीब नुतन स्टेडीयम से शगुन गार्डन रोड पर जो की रात के अंधेरे मे सुनसान रहता है वहां पर रैकी करते हमने देखा कि एक व्यक्ति अपने दाहीने हाथ मे मोबाईल पकड कर अपने कान पर लगाकर बात करता हुआ जा रहा था मौका देखकर हम दोनो मोटर सायकल से उस आदमी के पास गए मोटर सायकल साहील चला रहा था फिर अजीमुद्दीन ने उस आदमी के हाथ से मोबाईल छीन लिया और उसे धक्का दे दिया फिर हम दोनो वहां से भाग गए बाद उपरोक्त तीनो आरोपगणो से घटना मे प्रयुक्त ब्लू रंग का एंड्रायड मोबाईल तथा मोटर सायकल जप्त कि गई ।
(2)
घटना का संक्षिप्त विवरणः थाना शहर कोतवाली मन्दसौर पर दिनांक 05.05.2023 को नाकोडा नगर मंशापूर्ण बालाजी मन्दिर से दान पात्र तोडकर उसमें रखे रुपये अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया एवं दिनांक 14.05.2023 को संघवी किराना एवं जनरल स्टोर का ताला तोडकर एवं सुन्दरलाल जैन के मकान का ताला तोडकर अज्ञात व्यक्ति नगदी रुपये पैसे चुराकर ले गये एवं दिनांक 19.05.2023 को गौरीशंकर महादेव मन्दिर का दान पात्र चुराकर अज्ञात व्यक्ति नगदी चुराकर ले गये । जो थाना हाजा पर प्रथक प्रथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
दिनांक 19.05.2023 को दौराने रात्री गस्त के दौरान पुलिस कंट्रोल रुम द्वारा रामटेकरी में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर का ताला तौडकर चौरी करने की सूचना की तस्दीक करते आरोपी नरेन्द्र पिता गोपाल भील निवासी छोटा उदयपुर लक्ष्मण फलिया थाना कनास जिला अलीराजपुर, मनीष उर्फ कान्हा पिता कालु मीणा निवासी तलावखेडा जिला प्रतापगढ़ राजस्थान हा.मु. जनता कालोनी मदंसौर के मिले जिन्हे हमारी फोर्स की मदद से पकडकर पुछताछ करते बताया कि हमने नाकोडा नगर मंशापूर्ण बालाजी मन्दिर से दान पात्र तोडकर तथा संघवी किराना एवं जनरल स्टोर का ताला तोडकर एवं गौरीशंकर महादेव मन्दिर का दान पात्र तोडकर चोरी की है तथा हमारा एक साथी लखन पिता मांगीलाल मीणा निवासी निवासी तलावखेडा जिला प्रतापगढ़ राजस्थान जो कि मौके से भाग गया है । बाद घटना में प्रयुक्त हथियार सब्बल आदि जप्त कर उपरोक्त तीनो प्रकरणो में चोरी गये मश्रुका की पतारसी हेतु उपरोक्त आरोपीगणो का माननीय न्यायालय से पीआर प्राप्त कर फरार आरोपी लखन एवं चोरी गये मश्रुका की पतारसी की जा रही है ।
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरी. अमित सोनी मय हमराह फोर्स उनि बापुसिंह बामनिया, सउनि होकम सिहं राणावत, प्र.आर. 121 अर्जुन सिंह, प्र.आर. 158 विनोद नामदेव, प्र.आर. 425 प्रफुल्ल सिसोदिया, आर. 236 भानुप्रताप सिहं, आर. 19 जितेन्द्र टाक, आर. 258 मोहित पंवार, आर. 617 मुकेश धाकड , आर. 801 लखन साल्वी, आर. 765 गौरव सिकरवार, आर. 383 भुपेन्द्र आर्य थाने क्षेत्र की समस्त चीता पार्टी का सराहनीय योगदान रहा जिनको पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पृथक से पुरस्कृत किया जावेगा ।