मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समय समय पर गंभीर अपराधो में आरोपीयो के विरुद्द कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर एवं SDOP (प्रभारी) गरोठ सुश्री निकीता सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरी.अवनीश श्रीवास्तव एवं टीम द्वारा लूट के प्रकरण के आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
19.05.2023 को थाना क्षैत्र मे घटित घटना के संबंध मे फरियादी कैलाश पिता आनन्दीलालजी जाति-अहिर उम्र-54 साल नि. औसारा ने थाना उपस्थीत होकर बताया की मेरे द्वारा आई.सी.आई.सी.आई. बैंक भानपुरा से चने की फसल के 372000 रुपये निकाले थे जो उक्त पेसे मेरे काले रंग के बैग में रखे तथा उसमें पेनकार्ड व आई.सी.आई.सी. बैंक का चौकबुक रखा है एक्त व्यक्ती मेरे काले रंग के बैग छीनकर कचहरी चौक तरफ भाग गया रिपोर्ट पर से थाना भानपुरा पर अपराध क्र 154/2023 धारा 394 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तुरन्त कार्यवाही की गई तथा तत्काल ही पांच टीमे बनाकर विभीन्न दिशाओ में रवाना किया जिनमें से एक टीम सउनि गिरजशाकंर शर्मा एंव आर 107 रामनिवास बैगाना को आरोपी नकुल पिता अजब सिंह सिसोदिया उम्र 20 साल निवासी चौरासी कडिया थाना बोड़ा जिला राजगढ म.प्र. को पकड़ने में सफल रहे ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी का पूर्व का आपराधीक रिकार्ड –
आरोपी- नकुल पिता अजब सिंह सिसोदिया उम्र 20 साल निवासी चौरासी कडिया थाना बोड़ा जिला राजगढ म.प्र.
1. थाना भिनाय जिला अजमेर में अपराध क्र 372/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्द
2. थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदौर में अप.क्र 224/2018 धारा 379 भादवि का पंजीबद्द
3. थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदोर में अप.क्र 235/2018 धारा 379 भादवि का पंजीबद्द
4. थाना चितोड़गढ जिला चितोड़गढ में अप.क्र 132/22 धारा 379,34 भादवि का पंजीबद्द
पुलिस टीमः-उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव थाना प्रभारी भानपुरा उनि बलवीर सिंह यादव ,सउनि गिरजाशंकर शर्मा , सउनि गोपालकृष्ण चतुर्वेदी ,सउनि अनिल जाट ,प्रआर 288 सोनु ठाकुर , प्रआर 325 रघुवीर सिंह , आर 107 रामनिवास बैगाना ,आर 794 दुर्गाशंकर मीणा ,आर 764 दिनेश प्रजापती ,आर 128 वकील दायमा , आर 297 धनराज गुर्जर का महत्वपूर्ण योगदान रहा
ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु...
दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...
विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प...
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...
ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज
मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव
दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त