ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

नीमच जिले में 6 चलित पशु चिकित्‍सा ईकाईयां प्रारंभ, टोल फ्री नम्‍बर 1962 करें

नीमच । उपसंचालक पशुपालन डॉ.के.के. शर्मा ने बताया, कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल द्वारा नीमच जिले को कुल 6 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट प्रदान की गई है। मोबाईल वेटेनरी चिकित्‍सा ईकाईयों को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान द्वारा गत दिवस लाल परेड मैदान भोपाल से प्रदेश के समस्त जिलों को समर्पित किया गया है। जिले के तीनों विकासखण्‍डों का दो-दो वेटनरी मोबाईल यूनिट प्रदान की गई है। शासन ने वेटनरी एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 1962 जारी किया है। इसकी सुविधाओं हेतु 150 रूपये प्रति पशु शुल्क रखा गया है। यह सेवा पशुपालक को घर पहुँच दी जाएगी। इस सुविधा के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक काल किया जा सकता है। यह यूनिट सभी सुविधाओं से लेस है, जैसे कि स्मॉल लेबोरेटरी जांच, दवाइयां, स्मॉल सर्जरी सुविधाएं जिसमें स्टॉफ के रूप में एक पशु चिकित्सक, एक पेरावेट स्टॉफ एवं एक वाहन चालक, सह सहायक भी की नियुक्ति की गई है।

   जिले के पशुपालकों से 1962 टोल फ्री नम्‍बर पर कॉल कर मोबाईल वेटनरी चिकित्‍सा ईकाई (एम्‍बुलेस) सुविधा का लाभ उठाने का आगृह पशु पालन विभाग व्‍दारा किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.